Rajasthan HC recruitment 2025:
Rajasthan HC recruitment 2025:राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर की ओर से स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https:// hcraj.nic.in/hcraj पर जाकर आवेदन करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी, 2025 है। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर सेकेंड-थर्ड, हिंदी और अंग्रेजी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में ग्रेड सेकेंड हिंदी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 144 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना होगा और उसमे दिए गए शर्तें और नियमों पर खरा उतरने के बाद ही इस भर्ती के लिए अप्लाई करना होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि वैकेंसी से संबंधित नियमों को पूरा नहीं करने वाले आवेदकों के फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती का नाम | राजस्थान उच्च न्यायालय (हसराज) |
कुल पदों की संख्या | 114 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 22 फरवरी, 2025 |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
शैक्षिक योग्यता | 12th Pass + Computer Course |
ऑफिशियल वेबसाइट | https:// hcraj.nic.in/hcraj |
राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 रिक्ति विवरण
पद का नाम | प्रकार | सामान्य | ओबीसी | एमबीसी | ईडब्ल्यूएस | एससी | एसटी | सहरिया जनजाति | कुल पद |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी) | नॉन-टीएसपी | 62 | 15 | 02 | 02 | 13 | 15 | 01 | 110 |
टीएसपी | 06 | — | — | — | — | 05 | — | 11 | |
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (अंग्रेजी) | नॉन-टीएसपी | 08 | — | — | — | — | — | — | 08 |
टीएसपी | 03 | — | — | — | — | — | — | 03 | |
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) | नॉन-टीएसपी | 08 | — | — | — | — | — | — | 08 |
टीएसपी | 04 | — | — | — | — | — | — | 04 | |
कुल | 91 | 15 | 02 | 02 | 13 | 20 | 01 | 144 |
राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
० इस वेबसाइट पर उम्मीदवार को फार्म आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
० जिससे कि उम्मीदवार को आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
० इसके माध्यम से आवेदन फार्म को लाॅगिन कर लेना है।
० इस आवेदन फार्म में उम्मीदवार को पूछी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।
० इसी के साथ आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सत्यापन करना है।
० इसके बाद आवेदन फार्म को सबमिट कर दें, जिसके पश्चात उम्मीदवार को आनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
० इस प्रक्रिया के पूर्ण होते ही आवेदन फार्म फाइनल सबमिट हो जाएगा।
राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क विवरण
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य | ₹750/- |
ओबीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस (एनसीएल) | ₹600/- |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम | ₹450/- |
शुल्क भुगतान मोड | Online |
राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि | 23 जनवरी, 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 22 फरवरी, 2025 |
राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
- आयु सीमा (01 जनवरी, 2026 तक): इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा।
यह भी देखें
- RRC SECR Apprentice Recruitment 2025 : RRC में 10वीं पास ITI युवाओं के लिए 1003 पदों पर सरकारी नौकरी निकाली आवेदन शुरू
- RSMSSB Group D Recruitment 2025 :आरएसएमएसएसबी में ग्रुप डी के पदों पर निकली बंपर भर्ती 21 मार्च से आवेदन शुरू पूरी
- CUET UG 2025 : सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन शुरू,जानें एप्लीकेशन प्रॉसेस, फीस, परीक्षा तिथि सहित पूरी डिटेल
- TMB Bank Recruitment 2025: टीएमबी बैंक ने 124 पदों पर निकाली भर्ती आवेदन शुरू पूरी जानकारी यहां देखें
- BPSSC SI Vacancy 2025:बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग में एसआई के पदों पर निकली भर्ती, के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू पूरी जानकारी यहां देखें